पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेमचंद्र सागर महाराज का मंगल प्रवेश

हेमचंद्र सागर महाराज का मंगल प्रवेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्वेतांबरजैन समाज के हेमचंद्र सागर सूरीश्वर का पहला मंगल प्रवेश एरोड्रम रोड स्थित कालानी नगर में हुआ। एक रथ में कमल के ऊपर अर्पिशा संघवी खड़े होकर उपहार बांट रही थी।

सूरीश्वरजी एक पालकी में बैठे थे और पालकी को जैन समाज के युवा कंधों पर उठाकर चल रहे थे। जुलूस के आगे बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा जय महावीर का उद्‌घोष कर चले रहे थे। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए कालानी नगर में नवनिर्मित जिनालय पहुंचा। जुलूस मार्ग में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। समापन पर महाराज ने प्रवचन भी दिए। कालानी नगर श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिप्रिय डोसी ने बताया महाराज करीब 600 किमी का फासला मात्र 20 दिन में तय कर इंदौर पधारे हैं।

हेमचंद्र सागर महाराज के मंगल प्रवेश जुलूस में शामिल समाजजन।