जीवन को बनाएं गुलदस्ते के समान
इंदौर| आपत्तिकाल में कभी भी भारतीय नारी को पति का साथ नहीं छोड़ना चाहिए, पति को सदा प|ी का सम्मान करना चाहिए। उसके कई रूप होते हैं, अपने गलत व्यवहार के कारण उसके आंसू हमारे घर पर गिरें तो वह घर बहुत जल्दी बर्बाद हो जाता है। अपने जीवन को गुलदस्ते के समान बनाएं। अपनी सभी समस्याएं श्रीरामजी के चरणों में चढ़ा दो। सब समस्याएं खत्म हो जाएंगी। ये विचार पंडित नारायण शास्त्री ने नागेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा मूसाखेड़ी में आयोजित रामकथा में मंगलवार को व्यक्त किए। संयोजक उमेश मंगरोला ने बताया व्यासपीठ का पूजन रामेश्वर दयाल, संजय झाला सहित अन्य ने किया।