- Hindi News
- बाइक में मां की साड़ी फंसी, गोद से गिरी बच्ची की मौत
बाइक में मां की साड़ी फंसी, गोद से गिरी बच्ची की मौत
इंदौर| पिताबाइक चला रहे थे, मां पीछे बैठी थी। साड़ी का पल्लू टायर में उलझ गया। झटका लगा तो गोद में बैठी मासूम हाथ से छिटककर सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। राजेंद्र नगर टीआई तारेश सोनी ने बताया हादसा सोमवार दोपहर राऊ गोल चौराहे पर हुआ। खंडवा रोड के भावना नगर में रहने वाली दो साल की मासूम पूर्वी पिता भोला शारदे की चलती बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। टीआई ने बताया पूर्वी अपनी मां भावना शारदे की गोद में बैठी थी। उसे उसके पिता नानी के घर से अपने घर ले जा रहे थे। राऊ गोल चौराहे के पास मां की साड़ी का पल्लू गाड़ी के पहिए में उलझा तो गोद में बैठी पूर्वी अचानक सड़क पर जा गिरी।