- Hindi News
- ड्यूटी पर तैनात शिक्षक को आरोपी कैसे बनाया : कोर्ट
ड्यूटी पर तैनात शिक्षक को आरोपी कैसे बनाया : कोर्ट
जिलाअदालत ने एक प्रकरण इस आधार पर खत्म कर दिया कि आरोपियों में से एक आरोपी घटना के दिन निर्वाचन कार्यालय में ड्यूटी पर था। मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है जिसमें 4 अक्टूबर 2008 को चार आरोपियों ने महेश पिता सरदारसिंह की हॉकी, चाकू पत्थरों से हत्या कर दी थी। अधिवक्ता अमरसिंह राठौर के मुताबिक अपर सत्र न्यायाधीश आर.के. गुप्त ने कहा कि एक आरोपी सुरेश शासकीय विद्यालय में अध्यापक है और घटना के दिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कलेक्टोरेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में ड्यूटी पर था। इसी दरमियान हत्या हुई। दस्तावेजों से भी यह सिद्ध हुआ। फिर पुलिस ने उसे आरोपी कैसे बना दिया। अदालत ने यह कहते हुए उसे मुक्त कर दिया कि उसके पास से जो हथियार जब्त करना बताया, उसके तथ्य भी संदेहास्पद हैं। पुलिस जांच के भी कई तथ्य विश्वास करने लायक नहीं हैं।