मेयर, पार्षदों का नोटिफिकेशन जारी
इंदौर| इंदौरनगर निगम चुनाव-2015 में निर्वाचित महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ और 85 पार्षदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। म.प्र. नगर पालिक अधिनियम, 1956 की धारा 22 के तहत हुए इस नोटिफिकेशन के बाद अब शपथ-ग्रहण समारोह आसानी से हो सकेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात तक तारीख तय हो जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और संत समाज के कुछ प्रमुख भी शामिल होंगे।