पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेते पकड़े गए हेड कांस्टेबल को जेल भेजा

रिश्वत लेते पकड़े गए हेड कांस्टेबल को जेल भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकायुक्तपुलिस द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाए थाना किशनगंज महू के हेड कांस्टेबल रामहंससिंह को जिला कोर्ट ने जेल भेज दिया। उसने अजा-जजा एक्ट में फंसाने की धौंस देकर रिश्वत ली थी।

विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार अधिनियम) इंद्रा सिंह के समक्ष लोकायुक्त पुलिस ने चालान पेश किया। आरोपी हेड कांस्टेबल भी अदालत में पेश हुआ और जमानत आवेदन दिया। लोकायुक्त पुलिस के विशेष लोक अभियोजक डॉ. साकेत व्यास ने जमानत का यह कहते हुए विरोध किया कि पुलिस की सेवा में होते हुए आरोपी ने जो अपराध किया, वह दंडनीय है। अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया। लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने ग्राम पांडा के नीलेश पिता गुलाबसिंह की शिकायत पर हेड कांस्टेबल को रंगेहाथों पकड़ा था।