सीबीआई ने टीआई मामले में दिया जवाब
इंदौर | ट्रेजरआईलैंड (टीआई) जमीन घोटाला मामले में सीबीआई ने मंगलवार को जिला कोर्ट में जवाब पेश कर दिया। परिवादी पूर्व पार्षद महेश गर्ग की ओर से अधिवक्ता मनोहर दलाल ने सीबीआई के चालान में पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजयसिंह अन्य को क्लीन चिट मिलने पर प्रोटेस्ट पिटीशन दायर की है। उसी के संदर्भ में सीबीआई की ओर से दिल्ली से आए एक अधिकारी ने जवाब पेश किया।