कार का कांच फोड़ उड़ाए एक लाख रुपए
इंदौर | विजयनगर में किसी बदमाश ने कंसल्टेंसी संचालक की कार का कांच फोड़कर एक लाख रुपए उड़ा लिए। कार खराब होने पर वे रोड की एक तरफ परिचित के साथ खड़े थे। विजय नगर पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी नगर में रहने वाले 38 वर्षीय कंसल्टेंसी संचालक नीलेश पिता माणकलाल के साथ मंगलवार रात को हुई। नीलेश ने बताया मंगलवार को वे स्कॉर्पियों कार से घर लौट रहे थे। उस दौरान उनके परिचित साथ में थे।