पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के दोस्त ने फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो

छात्रा के दोस्त ने फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. फेसबुक पर युवतियों की फर्जी आईडी बनाने और अश्लील फोटो डालने के तीन मामले सामने आए हैं। एक में तो छात्रा के दोस्त ने ही अश्लील फोटो डाल दिए, दूसरी की सहेली और परिचितों ने अश्लील पोस्ट की जबकि तीसरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं।

वी केयर फॉर यू प्रभारी सोमा मलिक बागड़ी ने बताया क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट होने के बाद तुकोगंज, छोटी ग्वालटोली और एमआईजी में केस भेजे गए हैं। तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाली छात्रा होस्टल में रहकर सीए की पढ़ाई कर रही है। उसका दोस्त दिल्ली में रहकर पढ़ रहा है।
छात्रा को पिछले दिनों पता चला उसकी आईडी हैक कर उसके ही दिल्ली वाले दोस्त ने छात्रा के अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। छात्रा ने दो साल से इस अकाउंट को एक्सेस नहीं किया था। परिचितों से उसे इसका पता चला। उसे पता था कि यह फोटो दोस्त के पास ही है। इस आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
शादी में हुई लड़की से दोस्ती और आने लगे अश्लील मैसेज
छोटी ग्वालटोली क्षेत्र की नाबालिग लड़की की दोस्ती नीमच में एक शादी समारोह में पायल नामक युवती से हुई थी। बाद में उसे पायल और वीरेंद्र सिंह की आईडी से अश्लील मैसेज आने लगे। उसे ऋषभ नामक युवक ने भी कॉल कर परेशान किया था। बाद में जब आरोपियों को पता चला कि लड़की रिपोर्ट लिखाने वाली है तो वे उसे कॉल कर धमकाते रहे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईटी एक्ट का केस बनाया है।