पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकायादार टैक्स जमा नहीं करें तो संपत्तियों पर ताला जड़ दो : प्रशासक

बकायादार टैक्स जमा नहीं करें तो संपत्तियों पर ताला जड़ दो : प्रशासक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | एकलाख से बड़े जो 169 बकायादार हैं, उनसे सख्ती से वसूली करें। यदि फिर भी ये लोग टैक्स जमा नहीं करें तो इनकी संपत्ति पर ताले लगा दें। मुझे सिर्फ परिणाम चाहिए।

ये निर्देश संभागायुक्त और निगम प्रशासक संजय दुबे ने मंगलवार को निगम राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए। उपायुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि इन 169 संपत्ति करदाताओं को डिमांड नोट, नोटिस आदि देने के बावजूद इन्होंने बकाया जमा नहीं किया। इस पर दुबे ने कहा- यदि ये लोग बकाया जमा नहीं करें तो इनकी संपत्ति पर सील कर दें। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाएं।