- Hindi News
- इंदौर. जिनचेहरों पर पुलिस का खौफ होना चाहिए, उन पर
इंदौर. जिनचेहरों पर पुलिस का खौफ होना चाहिए, उन पर
इंदौर. जिनचेहरों पर पुलिस का खौफ होना चाहिए, उन पर खिलखिलाहट। वह भी खाकी के सामने। ये दोनों बदमाश इमरान और असलम (लाल घेरे में) आजाद नगर में गुंडों के बीच हुए गैंंगवार के मामले में आरोपी हैं। इस मामले में पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई। सभी बदमाश खुद कोर्ट या थाने में पेश हुए। सोमवार को भी इमरान, असलम और आसिफ ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, लेकिन पुलिस ने आसिफ की गिरफ्तारी नहीं बताई। मंगलवार को असलम पर रासुका की कार्रवाई करते हुए उसे सागर जेल भेज दिया। गैंगवार में पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के दो केस दर्ज किए थे। हत्या के केस में पांच आरोपी हैं, जिनमें से तीन पेश हो चुके हैं। हत्या के प्रयास के केस में 12 गुंडे थाने में पेश हुए। गैंगवार में मुख्य आरोपी यूसुफ और अनीस सहित 11 की गिरफ्तारी बाकी है।
पुलिस के सामने गुंडों के ऐसे तेवर...