- Hindi News
- रेडीमेड गारमेंट्स संस्थानों पर सर्वे में 15.65 करोड़ सरेंडर
रेडीमेड गारमेंट्स संस्थानों पर सर्वे में 15.65 करोड़ सरेंडर
इंदौर | आयकरविभाग द्वारा सोमवार को शहर के रेडीमेड गारमेंट्स संस्थानों पर की गई सर्वे की कार्रवाई में 15.65 करोड़़ की अघोषित आय सामने आई है। इससे विभाग को करीब पांच करोड़ का टैक्स मिलेगा। सबसे बड़ी राशि मनीष एपेरल्स ने (पांच करोड़ रुपए) सरेंडर की है। मनन एपेरल्स ने तीन करोड़, पम्पोज इंटरप्राइजेज ने 1.8 करोड़, झंवर खोटा ने 1.5 करोड़, बिली ब्वॉय ने 1.30 करोड़़, इठलाती साड़ी ने 1.05 करोड़ और पटरानी लीला साड़ी ने 75-75 लाख रुपए सरेंडर किए।