- Hindi News
- सुखलिया के सब रजिस्ट्रार कार्यालय को बचाने के लिए जनहित याचिका
सुखलिया के सब रजिस्ट्रार कार्यालय को बचाने के लिए जनहित याचिका
इंदौर|सुखलिया स्थितसब रजिस्ट्रार कार्यालय को एबी रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किए जाने को लेकर वकीलों ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें उल्लेख है कि अभी जहां दफ्तर है, वहां सभी सुविधाएं हैं। इसी क्षेत्र में समग्र सभागार के लिए जगह आवंटित की जा चुकी है। इसके बावजूद इसे किराए की बिल्डिंग में ले जाना ठीक नहीं है। याचिकाकर्ता एडवोकेट सचिन पाल के मुताबिक घनी बसाहट के बीच दफ्तर होने से वारदात होने का खतरा भी कम रहता है। इस दफ्तर को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि वहां रजिस्ट्री करने वाले वकीलों के लिए बैठने की जगह नहीं है। तल मंजिल पर तीन ढाबे हैं, जहां चोरी-छिपे शराब भी पिलाई जाती है।