- Hindi News
- ब्रेन हेमरेज से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी
ब्रेन हेमरेज से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी
इंदौर | ब्रेनहेमरेज से परेशान एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उसकी एक दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी हुई थी।
स्नेहलतागंज के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश पिता नामदेव वगदे की लाश भंडारी मिल के पास रेलवे ट्रैक पर मिली। सुरेश की पहचान उसके बड़े भाई रमेश ने की। रमेश ने बताया पुलिस से सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। परदेशीपुरा पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। रमेश ने बताया सुरेश ब्रेन हेमरेज से परेशान हो चुका था। उसे छह महीने में तीन-चार बार अस्पताल में भर्ती किया जा चुका था। उसे सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मंगलवार सुबह 5 बजे वह घर से बिना बताए निकल गया था।