- Hindi News
- धरने से उठे कोडवानी, अफसरों के साथ बैठक में सफाई पर चर्चा
धरने से उठे कोडवानी, अफसरों के साथ बैठक में सफाई पर चर्चा
सफाईव्यवस्था को लेकर हाई कोर्ट जाने और वहां से निर्णय होने के बाद भी निगम द्वारा उस पर अमल नहीं करने से नाराज याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी का धरना 27 घंटे चला। इसके बाद निगम अफसरों ने एक दिन पहले हुई बातचीत के मुताबिक दोपहर में बैठक बुलाई।
अपर आयुक्त एस.के. कथूरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोडवानी ने कहा कि शहर से मलबा हटाने का कार्य किया जाना चाहिए। इसके साथ ही किसी एक वार्ड में सफाई का काम लगातार 75 दिन चलना चाहिए। इस वार्ड की सफाई के बाद मोहल्ला समिति गठित कर प्रत्येक 500 मीटर पर एक सफाईकर्मी की नियुक्ति हो। यह भी सुझाव आया कि वार्ड में सफाई के पश्चात यदि नागरिकों द्वारा कचरा फैलाया जाता है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हो। कचरा पेटी के आगे की ओर एक मुंडेर बनानी चाहिए। निगम मोबाइल एप में यह व्यवस्था भी हो कि जिस स्थान से कचरा पेटी से कचरा उठाया गया हो उस स्थान का गाड़ी के ड्रायवर द्वारा फोटो लेकर वेबसाइट पर डाला जाए।