पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 को आएंगे सीएम, शहर विकास से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा संभव

13 को आएंगे सीएम, शहर विकास से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान 13 दिसंबर को इंदौर आएंगे। वे एक निजी शैक्षणिक संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा शहर विकास से जुड़े कार्यों को लेकर भी बैठक ले सकते हैं।

इसी संदर्भ में मंगलवार को संभागायुक्त संजय दुबे ने जिला प्रशासन, नगर निगम और आईडीए अफसरों के साथ बैठक की। इसमें निगमायुक्त ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए निगम 100 प्रतिशत गंदे पानी का निष्पादन करने जा रहा है। इंदौर अकेला शहर है जो यह काम करेगा। खान नदी में मिलने वाले सभी नालों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जा रहा है। 18 महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। आईडीए सीईओ ने स्कीम 78, 140 और 155 में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि नया आरटीओ भवन 4 महीने में तैयार हो जाएगा।