पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांग साइड आए ट्रक ने कार को टक्कर मारी, 3 घायल

रांग साइड आए ट्रक ने कार को टक्कर मारी, 3 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | खुड़ैलक्षेत्र में रांग साइड आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार इंदौर के तीन लोग घायल हो गए। देर रात उन्हें 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़ भाग गया और सुबह पुलिस के आने से पहले ही ट्रक ले भागा। घटना ग्राम बावलिया के समीप शिप्रा ब्रिज के पास हुई। सोमवार रात 12.30 बजे खातेगांव से रही इंडिका कार को रांग साइड आए ट्रक (एमपी 09 केडी 8912) के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार विनोद पिता बालकृष्ण जोशी (42) निवासी द्वारकापुरी, उनके दोस्त संजय उर्फ जसपाल राणा (45) निवासी लिंबोदी और दिलीप कुमार लालवानी (45) गंभीर घायल हो गए। विनोद के बेटे आदित्य ने बताया पिता अपने दोस्तों के साथ नागपुर गए थे। कार वे ही चला रहे थे।