- Hindi News
- टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ बढ़ रहे आधुनिक अपराध
टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ बढ़ रहे आधुनिक अपराध
आधुनिकअपराधों के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह होने वाले साइबर अपराधों से बचने का एकमात्र तरीका है जागरूकता।
यह जानकारी पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस ) के डायरेक्टर आईजी वरुण कपूर ने मंगलवार को इंडो जर्मन टूल रूम के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी। वे साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता के लिए चलाए जा रहे ‘समाधान’ अभियान के तहत संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- हर क्षेत्र में काम करने वाले आधुनिक संचार साधनों का उपयोग करते हैं, इसलिए उन्हें आईटी एक्ट की जानकारी भी होना चाहिए क्योंकि जानकारी होगी तो गलती नहीं होगी। पीआरटीएस अधीक्षक सुदीप गोयनका ने यहां सभी को साइबर स्पेस में सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने आईजी कपूर और अधीक्षक गोयनका का प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया।