पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक की लड़ाई: पुलिसअधिकारी रामसिंह ने कई लोगों की बचाई थी जान

हक की लड़ाई: पुलिसअधिकारी रामसिंह ने कई लोगों की बचाई थी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीस बरस से मांग रहे हैं अपने काम की पहचान

भोपालगैस त्रासदी के दौरान खुद की जान जोखिम में डालकर जहरीली गैस के बीच लोगों की जान बचाने वाले चाहत रामसिंह को उस समय तो अफसरों ने खूब सराहा लेकिन बाद में कभी उनके काम को पहचान नहीं दी गई और कोई सम्मान ही दिया।

चाहत रामसिंह पिछले 30 साल से पुलिस विभाग से लगातार मांग कर रहे हैं कि कम से कम उस समय जो तारीफ की गई थी, उसी को काम की पहचान के रूप में स्थापित तो किया जाए। वे राज्य एवं केंद्र सरकार के दरवाजे तक दस्तक दे चुके हैं, लेकिन अब उन्हें यह जवाब सुनने को मिल रहा है कि बात 30 साल पुरानी हो चुकी है इसलिए अब कुछ नहीं हो सकता। रामसिंह कहते हैं कि उस दिन जो वहां मौजूद ही नहीं थे या छुट्टी पर थे उन्हें बगैर मांगे सबकुछ मिला, लेकिन तब तारीफ करने वाले अफसर भी आज तक मुझे हक नहीं दिला सके। >शेषपेज 3 पर