डेंजर जोन बना निरंजनपुर चौराहा
नि रंजनपुर चौराहा से मांगलिया जाने वाले वाहन चालकों के लिए सड़क पर पार्क होने वाले ट्रक परेशानी का सबब बन गए हैं। यहां की फोरलेन सड़क पर ट्रकों की पार्किंग होने से हमेशा ही ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। आए दिन यहां एक्सीडेंट हो रहे हैं। यातायात विभाग इस तरफ आंख मूंदकर बैठा हुआ है। कभी-कभार पुलिस के जवान दिखते भी हंै तो ट्रक वालों से ‘सेवाशुल्क’ लेकर चले जाते हैं। कभी ट्रकों पर कार्रवाई नहीं होती है। इससे यह चौराहा डेंजर जोन बनता जा रहा है। निरंजनपुर चौराहे से आगे जाने वाले रास्ते पर ज्यादातर ट्रांसपोर्ट होने के कारण यहां ऐसी स्थिति निर्मित होती है। शाम के समय हालात ज्यादा खराब होते हैं क्योंकि उपनगरीय बसें भी सड़क पर ही खड़ी कर सवारी उतारती-चढ़ाती हैं। ऐसे में यहां से दोपहिया वाहन चालकों को जगह नही मिलती। घर जाने की जल्दी में यहां कई बार हादसे भी हो जाते हैं।