डंप पड़े टैबलेट का होगा उपयोग
डीबीस्टार ने 9 दिसंबर के अंक में ‘मप्र में 40 हजार टैबलेट डंप, 350 करोड़ बर्बाद’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस मामले का खुलासा किया था। देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना के लिए प्रदेश में 40 हजार टैबलेट्स भेजे गए थे, जो जनगणना का काम समाप्त हो जाने के बाद जिला पंचायतों के स्टोर में डंप कर दिए गए थे।
डीबी स्टार ने इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुदर्शन भगत और मंत्रालय की मॉनीटरिंग विंग के इकॉनोमिक एडवाइजर डॉ. एनके साहू से बात की। डॉ. साहू ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के माध्यम से टैबलेट्स के ऑपरेटिंग सिस्टम की दिक्कतों को दूर करवा दिया जाएगा।
^पंचायत मेंयूज करवाएंगे टैबलेट
जनगणनाके लिए भेजे गए टैबलेट्स का यूज करने के लिए हमने सभी राज्यों को कह दिया था। अगर इनके ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई दिक्कत रही है, तो बेल के अधिकारियों से बात कर उसे दूर करवाया जाएगा। इन टैबलेट्स के पंचायतों में उपयोग के लिए सभी प्रदेशों को निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि वे िबना उपयोग के रखे-रखे खराब हों।
डॉ.एनके साहू, इकॉनोमिकएडवाइजर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली
IMPACT