- Hindi News
- किस कैटेगरी का पिछला एग्जाम कब हुआ यह भी बताएगा एप
किस कैटेगरी का पिछला एग्जाम कब हुआ यह भी बताएगा एप
डीबी स्टार >इंदौर/ ग्वालियर
इसकीमदद से स्टूडेंट को यह भी पता चलेगा कि किस कैटेगरी का पिछला एग्जाम कब हुआ था। रजिस्ट्रेशन के समय स्टूडेंट से पूछा जाएगा कि वह पीजी की जानकारी चाहता है या यूजी की। इससे अनावश्यक एसएमएस नहीं आएंगे। यह तमाम जानकारियां एंड्रायड और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर अपडेट होती रहेंगी। बिना एंड्रायड फोन वाले स्टूडेंट को यह जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी।
ऐसेआया आइडिया
सौरभबताते हैं कि अक्सर उनके भाई-बहन पूछा करते थे कि फलां एग्जाम कब है और फाॅर्म कब से कब तक भरे जाएंगे। इस समस्या से निजात पाने के लिए सौरभ ने एप ही बना दिया। उनका सपना है कि आगे इस एप को अलग-अलग भाषाओं में बनाया जाए, ताकि प्रत्येक राज्य का स्टूडेंट इसका लाभ ले सके।
भाई-बहनों के सवाल से प्रेरणा
मेरेभाई-बहन अक्सर पूछते थे कि कौन-सा पेपर कब है और कब इनके फाॅर्म भरे जाएंगे। तब मैंने यह एप बनाया।
सौरभउमालकर, भोपाल
एग्जाम अलर्ट एप डॉट कॉम नामक वेबसाइट पर जाकर स्वयं को रजिस्टर्ड करवाना होगा। वहां दो ऑप्शन मिलेंगे। पहले की मदद से गूगल प्ले पर जाकर एप डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरा ऑप्शन सब्सक्राइब टू एसएमएस अलर्ट के नाम से मिलेगा, जिस पर रजिस्टर्ड होते ही एसएमएस मिलना शुरू हो जाएंगे।
कैसे हो सकते हैं रजिस्टर्ड