- Hindi News
- ओला की 20 टैक्सियां जब्त, बाकी को भी बंद करने के आदेश
ओला की 20 टैक्सियां जब्त, बाकी को भी बंद करने के आदेश
शहरमें बिना अनुमति चल रही ओला टैक्सियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 20 टैक्सियां जब्त की और कंपनी की अन्य टैक्सियों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश भी दिए। इसी के साथ 20 अन्य टैक्सियां 30 लोडिंग वाहन भी जब्त किए।
ओला कैब से अटैच होकर 250 से ज्यादा कारें टैक्सी के रूप में चल रही हैं। औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर परिवहन विभाग ने 13 जनवरी को 16 टैक्सियां जब्त की थीं। कंपनी के अधिकारी आरटीओ से मिले थे और 31 जनवरी तक औपचारिकताएं पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर 20 गाड़ियों को जब्त किया गया। शाम को कंपनी अधिकारियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया, लेकिन जब तक लाइसेंस नहीं दिया जाता तब तक ये टैक्सियां नहीं चलने दी जाएंगी। आरटीओ एमपी सिंह ने बताया कार्रवाई के दौरान टीम एयरपोर्ट पहुंची तो वहां सयाजी और फार्च्यून लैंडमार्क होटल की दो-दो लक्जरी टैक्सियां भी खड़ी थीं। इनका लाइफ टाइम टैक्स जमा नहीं किया गया था, इसलिए इन्हें भी जब्त किया।
विजय नगर आरटीओ परिसर में जब्त टैक्सियां।