टैक्स के लिए निपानिया की मैपिंग
नगरीयप्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों से कहा है कि वह शहरी सीमा में शामिल हुए नए गांवों का नक्शा बनाएं और वहां टैक्स वसूली अभी से नियमित करें। इसी संदर्भ में इंदौर नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांव में से किसी एक का पूरा डाटा मांगा है, ताकि अन्य शहरों का आकलन उसी हिसाब से किया जा सके।
विभाग के आयुक्त संजय शुक्ला ने प्रदेश के प्रमुख शहरों के निकाय प्रमुखों को भोपाल बुलाया था। सभी से सीमा वृद्धि के बाद संपत्ति कर वसूली के आंकड़े और प्लानिंग मांगी। इंदौर निगम के राजस्व उपायुक्त अभय राजनगांवकर के मुताबिक आयुक्त ने पूछा कि नए गांवों में कितने खाते दर्ज हुए और आगे की क्या प्लानिंग है? आयुक्त ने इंदौर निगम से इसी महीने एक गांव की रिपोर्ट मांगी है।
29गांवों में साढ़े चार हजार खाते खुले
उपायुक्तके मुताबिक हम निपानिया गांव का डाटा तैयार कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया निगम नए 29 गांवों में साढ़े चार हजार खाते खोल चुका है। इनसे आठ-नौ करोड़ रु. की आय भी हो चुकी है। इस वर्ष 25 करोड़ का लक्ष्य रखा है।