पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम को छाए बादल रात में बरसे

शाम को छाए बादल रात में बरसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| दोपहर में धूप रही, शाम को बादल छाए और हल्की बारिश हो गई। शनिवार को मौसम इसी तरह बदला। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग भोपाल के निदेशक अनुपम कश्यपी के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के आसार हैं। फिलहाल पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके कारण दक्षिणी राजस्थान में ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। इससे नमी रही है।