बिजासन मंदिर का होगा कायाकल्प
इंदौर. शहरके प्राचीन बिजासन माता मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। भक्तों के लिए वहां मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। यह फैसला शनिवार को कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के दौरे में लिया गया तय हुआ कि मंदिर के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी। इससे पहले मंदिर का सीमांकन किया जाएगा। मुख्य मंदिर परिसर के साथ पार्किंग क्षेत्र, तालाब, किचन शेड बगीचा विकसित किया जाएगा।