पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन संस्थानों पर पीएफ के सर्वे की कार्रवाई

तीन संस्थानों पर पीएफ के सर्वे की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | कर्मचारीभविष्य निधि (पीएफ) संगठन ने शनिवार को शहर के तीन संस्थानों पर सर्वे की कार्रवाई की। एरोड्रम रोड स्थित सनशाइन कार, सांवेर रोड स्थित गोहानी गीजर्स और पीपल्याहाना चौराहा स्थित हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर यह जांच हुई। देर रात तक संस्थानों में जांच चल रही थी। पीएफ प्रदेश कमिश्नर अजय मेहरा के निर्देश पर सहायक आयुक्त अजेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में छह टीमों ने यह सर्वे किया। इन संस्थानों द्वारा अपने कर्मचारियों को पीएफ का लाभ देने की जानकारी नहीं दी जा रही थी। विभाग ने इस संबंध में संस्थानों को नोटिस भी जारी किया था। मेहरा ने बताया कि नई अधिसूचना के तहत सभी संस्थानों से साढ़े छह हजार से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की जानकारी चाही गई है, इसी संबंध में यह सर्वे किए गए हैं।