पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महू में खुल सकती है आरटीओ की लाइसेंस शाखा

महू में खुल सकती है आरटीओ की लाइसेंस शाखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. सेनाकी मांग पर महू में आरटीओ की लाइसेंस शाखा खुल सकती है। परिवहन विभाग ने सैन्य अधिकारियों से विस्तृत प्रस्ताव बुलवाया है जिसे मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा।

अभी जिले में आरटीओ के दो कार्यालय हैं। केसरबाग रोड पर मुख्यालय है जहां रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, ट्रांसफर आदि काम होते हैं, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस का काम विजय नगर कार्यालय पर होता है। महू के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मांग है कि आरटीओ की लाइसेंस शाखा महू में शुरू की जाए। उनका तर्क है कि सेना के लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए इंदौर जाने से समय और पैसा दोनों ज्यादा खर्च होता है। महू में लाइसेंस शाखा खुलने से इससे निजात मिलेगी। उन्होंने शाखा के लिए स्थान और अन्य व्यवस्था करवाने का भी आश्वासन दिया। इस पर प्रभारी आरटीओ ने सैन्य अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा है।



शासन को भेजेंगे प्रस्ताव -

सेना की ओर से महू में लाइसेंस शाखा खोलने की मांग की गई। इसके लिए सैन्य अफसरों ने स्थान और अन्य व्यवस्था करवाने का भी आश्वासन दिया। अधिकारियों से विस्तृत प्रस्ताव मांगा है जिसे शासन को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही महू में लाइसेंस शाखा खोल दी जाएगी। - जितेंद्र रघुवंशी, प्रभारी आरटीओ

सेना की मांग पर बुलाया प्रस्ताव