नाटक के जरिए उठाया आतंकवाद का मुद्दा
शनिवार को यूथ फेस्ट के तहत होलकर साइंस कॉलेज में विभिन्न कल्चरल कॉम्पीटिशंस हुई।
YOUTH FEST
िसटी रिपोर्टर :इंदौर
यहसिर्फ एक्टिंग स्किल्स और क्रिएटिविटी का बात नहीं थी, यह अपने देश-समाज के प्रति चिंता और सरोकार की बात भी थी। स्टूडेंट ने यही बात नाटक के जरिए कहने की रचनात्मक कोशिश की। इसके साथ ही नृत्य और हास्य स्किट की प्रस्तुति शनिवार को कॉलेज स्टूडेंट्स ने दी। यूथ फेस्ट के अंतर्गत शनिवार को होलकर साइंस कॉलेज में एकल समूह नृत्य, वन एक्ट प्ले, नाटक और स्किट कॉम्पीटिशंस हुई।
तनेमनावा आई रे
नृत्यमें स्टूडेंट्स ने जहां एक तरफ भावपूर्ण अभिनय किया वहीं आकर्षक हस्त मुद्राएं बनाई। एकल नृत्य में स्टूडेंट्स ने कथक की प्रस्तुति दी। समूह नृत्य में तने मनावा आई रे गीत पर राजस्थानी फोक डांस किया। इसमें नृत्य की कलात्मकता भी थी तो ऊर्जा भी। इसके बाद आतंकवाद विषय पर स्टूडेंट्स ने वन एक्ट प्ले किया। सफर के दौरान होने वाली परेशानियों पर आधारित हास्य नाटक भी किया। कुछ स्टूडेंट्स ने एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की मिमिक्री की। इसमें उन्होंने फेमस डायलॉग्स जैसे कितने आदमी थे, दुआ में याद रखना भी सुनाए। क्ले मॉडलिंग कॉम्पीटिशन में स्टूडेंट्स सुंदर रूपाकार बनाए।