- Hindi News
- शिविर में 150 से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप
शिविर में 150 से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप
शिविर में 150 से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप
इंदौर। प्रेस क्लब में रविवार को 150 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। लायंस क्लब ऑफ इंदौर महानगर के सहयोग से आयोजित शिविर में हृदय रोग संबंधी अन्य बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी डॉक्टरों ने जानकारी दी। शिविर का उद्घाटन आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी ने किया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नेहा अरोरा वर्मा, डॉ अल्केश जैन, लायंस क्लब अध्यक्ष सुशील जेठानी, निखिलेश जोशी, जेसी शर्मा के साथ प्रेस क्लब पदाधिकारी भी उपस्थित थे।