- Hindi News
- धूम्रपान करने वाले 30 लोगों के बने चालान
धूम्रपान करने वाले 30 लोगों के बने चालान
इंदौर। धूम्रपाननिषेध के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को राजबाड़े से 56 दुकान तक कार्रवाई की गई। एसडीएम संदीप सोनी ने बताया राजबाड़ा, खजूरी बाजार, हाईकोर्ट चौराहा पर धूम्रपान करने वाले 30 लोगों पर कुल 4000 रुपए जुर्माना किया गया। तंबाकू पदार्थ बेचने वालों से शपथपत्र भी भरवाए गए कि वह बच्चों को यह पदार्थ नहीं बेचेंगे।