पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूलिप चिटफंड कंपनी का फरार एजेंट गिरफ्तार

ट्यूलिप चिटफंड कंपनी का फरार एजेंट गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. चिटफंड कंपनियों के खिलाफ चल रही जिला प्रशासन की कार्रवाई में गुरुवार को पहली गिरफ्तारी हुई। ट्यूलिप चिटफंड कंपनी के 19 माह से फरार एजेंट अगफर उर्फ अजगर उर्फ नवाब पिता इफ्तिकार बेग को छोटी ग्वालटोली पुलिस ने कनाड़िया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। इसके बाद आला अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की।

पुलिस ने एजेंट की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई थी। पड़ताल में टीम को पता चला कि वह इंदौर में जमीन कारोबार कर रहा है। इस पर पुलिस उससे एक फ्लैट का खरीदार बनकर मिली और दबोच लिया। छोटी ग्वालटोली टीआई आर.एन. शर्मा ने बताया पकड़ा गया आरोपी अगफर के खिलाफ इंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले केपी सिंह ने वर्ष 2013 में कलेक्टर आकाश त्रिपाठी को जनसुनवाई में शिकायत की थी। उन्हाेंने मामला पुलिस को भेजा था, जिसमें एएसपी रामजी श्रीवास्तव ने आवेदन की जांच कर आरोपी अगफर उर्फ अजगर के खिलाफ 19 फरवरी 2013 को थाना छोटी ग्वालटोली में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

अभी और गिरफ्तारी होगी

प्रशासनचिटफंड कंपनी मामले में बने विविध एक्ट के तहत जांच कर केस पुलिस के पास भेज रहा है, जिससे अब प्रकरण दर्ज होने में रही समस्या दूर हो गई है। अभी और कंपनियों पर एफआईआर और गिरफ्तारियां भी होंगी। -आकाशत्रिपाठी, कलेक्टर

फ्लैट दिखा रहा था, पुलिस बोली- हमारे साथ चलो

टीआईने बताया आरोपी और उसका परिवार पलासिया के गीता नगर में रह रहा था। आरोपी के मिलने जुलने वालों पर नजर रखी तो उसके इंदौर में ही होने का पता चला। हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुमनसिंह चौहान और कांस्टेबल रघुराज सिंह को एक फ्लैट खरीदने के बहाने उसके पास भेजा। टीम तीन दिन तक आरोपी से संपर्क में रही, उसने गुरुवार को बिचौली मर्दाना क्षेत्र में एक फ्लैट का 42 लाख में सौदा करने के लिए उन्हें बुलाया।
वह पुलिस टीम के साथ जैसे ही फ्लैट दिखाने आया तो उसे जवानों ने दबोच लिया। वहीं आरोपी का कहना है कि मैंने कोई धोखाधड़ी नहीं की। मैं कंपनी से जुड़ा था। उनकी जो स्कीम थी उसे ही लोगों को बेचता था।

जीएनगोल्ड कंपनी के डायरेक्टर पर केस

बुधवारदेर रात विजय नगर थाने में जीएन गोल्ड कंपनी जीएन डेयरी के डायरेक्टर हरदीप सिंह निवासी जयपुर क्षेत्रीय दफ्तर मेट्रो टॉवर के खिलाफ मप्र