पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ियों से 400 बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार

गाड़ियों से 400 बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े ट्रक और लोडिंग वाहनों से बैटरियां सेल्फ चुराने वाली गैंग के एक बदमाश को भंवरकुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश ने 400 से ज्यादा बैटरियां करीब इतने ही पार्ट वाहनों से चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी से 22 बैटरी और 11 सेल्फ जब्त किए हैं।

सीएसपी शशिकांत कनकने ने बताया ट्रांसपोर्ट नगर, मैकेनिक नगर और रिंग रोड इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार वाहनों से बैटरियां और पार्ट्स चोरी किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। टीम ने जांच की तो पता चला बैटरियां चुराने वाला खजराना के इदरीस नगर का मैकेनिक इमरान उर्फ भूरा है।
इमरान अपनी कार में एक हेल्पर को लेकर रात में निकलता था। पिछले डेढ़ साल से ये बैटरियां पार्ट्स चुरा रहा था। पुलिस इमरान के दो साथियों की तलाश कर रही है। सूत्र बताते हैं कि इनकी बड़ी गैंग है और ये कई बड़े वाहनों की चोरी भी कर चुके हैं।