पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को प्लॉट और बाइक के लिए सताया

महिला को प्लॉट और बाइक के लिए सताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | बाइकऔर प्लॉट के लिए महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ससुराल में उससे मिलने गए तो ससुराल वालों ने पिता के साथ भी मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज करवाया है।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार आरती ने पति देवेंद्र पंवार निवासी द्वारकापुरी, जेठ प्रकाश, जेठानी बेबी, ननद रणदीप के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। आरती ने पुलिस को बताया वर्ष 2014 में ही उसकी शादी देवेंद्र से हुई थी। कुछ दिनों तक तो ठीक रखा, लेकिन बाद में सभी बाइक प्लॉट के लिए प्रताड़ित करने लगे।