सोढ़ी, राव और अंसारी मैच रेफरी
सोढ़ी, राव और अंसारी मैच रेफरी
इंदौर| मध्यप्रदेशके हरविंदर सिंह सोढ़ी, संजीव राव और सुहैल अंसारी ने बीसीसीआई द्वारा बेंगलुरू में आयोजित मैच रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब उन्हें बीसीसीआई के मैच रेफरी पैनल में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने पहली बार मैच रेफरी के पैनल के लिए एजुकेशन कोर्स और परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा पूर्व आईसीसी पैनल अंपायर साइमन टफेल की देखरेख में संपन्न हुई थी।
होलकरकॉलेज 68 रन से जीता
इंदौर| होलकरसाइंस कॉलेज में आयोजित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में होलकर कॉलेज ने गुजराती कॉलेज को 68 रनों से हरा दिया। अन्य मैचों में पीएमबी गुजराती कॉलेज ने मेडिकल कॉलेज को 7 विकेट और महू ने वैष्णव कॉलेज को 9 विकेट से हराया।
जिलाफुटबॉल स्पर्धा 28 से
इंदौर | जिलाफुटबॉल संघ द्वारा इंदौर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 28 सितंबर से रेलवे ग्राउंड महू और 6 अक्टूबर से नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोकेंद्र वर्मा, राजकुमार टांक, अलंकार रायकवार, महू में मो. इस्लामुद्दीन, सुरेश वैद्य और मो. जहूर से संपर्क कर सकते हैं। ग्वालियर में 15 अक्टूबर से अंतर जिला महिला फुटबॉल स्पर्धा आयोजित होगी। इसमें हिस्सा लेने वाली इंदौर टीम का चयन शिविर 28 सितंबर को नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित होगा। इसमें हिस्सा लेने की इच्छुक खिलाड़ी मीना शेंडगे, शैलेंद्र वर्मा, धीरज चौहान से संपर्क कर सकती हैं।