मार्स मिशन में केट ने निभाई अहम भूमिका
राजारमन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरआरकेट) ने मार्स मिशन प्रोजेक्ट में अपनी अहम भूमिका निभाई है। मार्स मिशन में लीमन अल्फा फोटोमीटर का इस्तेमाल किया गया है जिसे आरआरकेट में हाई रिजोल्यूशन वैक्यूम अल्ट्रा वायलेट बीमलाइन में केलिब्रेट किया गया था। इसके लिए केट में इंडस-1 सिंक्रोटोन रेडिएशन सोर्स का यूज हुआ था।
केट के डायरेक्टर डॉ. पी.डी. गुप्ता ने बताया कि आरआरकेट एटोमिक एनर्जी रिसर्च का सेंटर है जो एक्सीलरेटर्स, लेजर्स और दूसरी एप्लीकेशंस की लगातार रिसर्च और डेलवपमेंट कर रहा है। यह उपलब्धि हमारे लिए गर्व की बात है।
RRCAT\\\'S ROLE