पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइम और स्किट से दिए सोशल मैसेज

माइम और स्किट से दिए सोशल मैसेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनाकहे सिर्फ फेस एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से बयां की अपनी बात। भ्रष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण और इंडिया - सुपर पॉवर जैसी थीम पर स्टूडेंट्स ने माइम एक्ट किया। गुरुवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्ट के तहत इंटरडिपार्टमेंटल कॉम्पीटिशन हुई। इस लेवल के तीसरे और आखिरी दिन यूटीडी ऑडिटोरियम में माइम, वन एक्ट प्ले, स्किट, रंगोली और कार्टूनिंग कॉम्पीटिशंस हुईं।

भ्रष्टाचारका ताबीज़

स्किटकॉम्पीटिशन में ईएमआरसी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भ्रष्टाचार का ताबीज स्किट किया। इसमें बताया गया कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए कुछ लोग मिलकर एक ताबीज तैयार करते हैं। इसे तैयार करने के लिए टेंडर पास किया जाता है, जिससे जुड़े लोग खुद भ्रष्टाचार का शिकार हो जाते हैं। इस कॉम्पीटिशन में छह कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया।

YOUTH FEST

कॉम्पीटिशन में स्किट के जरिये स्टूडेंट्स ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।