- Hindi News
- गैस सब्सिडी 15 तक खाता लिंक नहीं तो बाजार भाव से सिलेंडर
गैस सब्सिडी- 15 तक खाता लिंक नहीं तो बाजार भाव से सिलेंडर
इंदौर | रसोईगैस की सब्सिडी सीधे खाते में देने के लिए केंद्र सरकार की योजना में जुड़ने के लिए प्रशासन ने 15 फरवरी की समय सीमा तय की है। जिले में करीब 8.15 लाख ग्राहकों में से 4.15 लाख ही योजना से जुड़े हैं। गैस एजेंसियों को आठ दिन में चार लाख ग्राहक जोड़ना है। जो इस योजना से नहीं जुड़ेंगे, उन्हें प्रशासन बाजार भाव से ही सिलेंडर देने की योजना पर विचार कर रहा है। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे लोगों को सिलेंडर मिलने में भी देरी होगी, क्योंकि योजना से जुड़ने वाले ग्राहकों को पहले सिलेंडर दिया जाएगा।