पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 कॉलोनियां, चार प्रमुख सड़कें और कचरा पेटी सिर्फ पांच

15 कॉलोनियां, चार प्रमुख सड़कें और कचरा पेटी सिर्फ पांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सफाई के संसाधनों की स्थिति अत्यधिक खराब है। भास्कर के स्वच्छ इंदौर अभियान में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश पर शनिवार से शुरू हुए वार्ड 65 के विशेष सफाई अभियान में कुछ ऐसी ही स्थिति सामने आई। सपना-संगीता रोड, भंवरकुआं, सिंधी कॉलोनी और खातीवाला टैंक से लगी 15 कॉलोनियों चार प्रमुख मार्गों के इस वार्ड में कचरा पेटी मात्र 5 हंै।

यहां लोग बैकलाइन में कचरा फेंकते हैं। विशेष सफाई में 25 टन कचरा निकला। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी द्वारा एक वार्ड की सफाई के सुझाव के बाद यहां सुबह से स्वास्थ्य विभाग का अमला तो दिखा लेकिन लापरवाही भी सामने आई। कोडवानी के मुताबिक सामान्य दिनों में वार्ड से साढ़े 11 टन घरेलू और डेढ़ टन कमर्शियल कचरा निकलता है जो शनिवार को 25 टन से ज्यादा निकला। जनकार्य विभाग का अमला मांगा था, लेकिन नहीं मिला। 8 जेसीबी, 24 डंपर नहीं लगे। टॉस्क फोर्स भी कब आया और क्या किया, इसकी अकाउंटेबिलिटी नहीं है। इसके चलते जो मलबा उठना था, वह नहीं उठ पाया।

वार्ड 65 की कॉलोनियों में विशेष सफाई के दौरान सड़कों से भी कचरा हटाया।