- Hindi News
- टैक्स बढ़ने के बाद इंदौर में डीजल की खपत 13 फीसदी कम
टैक्स बढ़ने के बाद इंदौर में डीजल की खपत 13 फीसदी कम
पेट्रोलऔर डीजल पर चार फीसदी वैट बढ़ाने के बाद से प्रदेश में डीजल की खपत गिरना जारी है। तेल कंपनियों के आकंड़ों के अनुसार इस साल जनवरी में जनवरी 2014 की तुलना में डीजल की खपत करीब 10 फीसदी कम हो गई। इससे सरकार को 10 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो गया।
सीमावर्ती जिलों में तो हैरानी वाले आंकड़े सामने आए हैं। टैक्स बढ़ने से पहले एक माह में (19 नवंबर से 19 दिसंबर 2014 तक) डीजल की जो खपत थी, वह टैक्स बढ़ने के बाद (20 दिसंबर से 20 जनवरी 2015) 50 फीसदी तक गिर गई। हालत यह है कि पड़ोसी राज्यों के पेट्रोल पंपों पर मप्र से सस्ता पेट्रोल-डीजल बेचने के बोर्ड भी लग गए हैं। इंदौर जिले की ही बात करें तो डीजल की खपत में 13.30 फीसदी की गिरावट गई है। इस महीने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सरकार पेट्रोल-डीजल से आय बढ़ाने के लिए फॉर्मूला लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।