- Hindi News
- आज विजय नगर और गोपुर चौराहों पर होगी राहगीरी
आज विजय नगर और गोपुर चौराहों पर होगी राहगीरी
राहगीरीडे के लिए आम लोगों के उत्साह को देखते हुए जिला प्रशासन और एआईसीटीएसएल अब पश्चिमी इंदौर में भी राहगीरी शुरू कर रहा है। रविवार को सुबह छह से दस बजे तक भास्कर के सहयोग से विजय नगर चौराहे पर राहगीरी डे के नाम से इसका आयोजन होगा, वहीं गोपुर चौराहे से चाणक्यपुरी चौराहे पर इसका आयोजन इंदौर मॉर्निंग के नाम से किया जाएगा। गोपुर चौराहों पर वाहनों के लिए पेट्रोल पंप के पास पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ इंदौर और स्वस्थ इंदौर की परिकल्पना के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है।