- Hindi News
- खान नदी के दोनों किनारों से छह हजार अतिक्रमण हटेंगे
खान नदी के दोनों किनारों से छह हजार अतिक्रमण हटेंगे
सिंहस्थ-2016से पहले खान नदी के शुद्धिकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नदी में नालों का पानी मिलने से रोकने के लिए टेंडर हो चुके हैं। दोनों किनारे करीब छह हजार अतिक्रमण हैं, जिन्हें जल्द हटाया जाएगा।
यह जानकारी शनिवार को खान नदी शुद्धिकरण योजना की समीक्षा बैठक में दी गई। संभागायुक्त संजय दुबे ने कहा टेंडर खुलने के बाद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम शुरू होगा। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा किनारों पर पेड़ लगाए जाएंगे। शहर से बाहर नदी के किनारे खाली सरकारी जमीन को पट्टे पर देकर फूलों की खेती करवाई जाएगी। प्रोजेक्ट के लिए आए गंगा एक्शन प्लान के सलाहकार और आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर विनोद तारे ने बताया खान, सरस्वती और चन्द्रभागा नदी को यमुना, चंबल और शिप्रा से जोड़ते हुए प्लान में शामिल किया जाएगा।