- Hindi News
- डॉक्टर पर केस दर्ज करवाने के लिए अड़े परिजन
डॉक्टर पर केस दर्ज करवाने के लिए अड़े परिजन
नसबंदीऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में परिजन और रहवासियों ने डॉक्टर पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने एमवायएच में महिला के पोस्टमॉर्टम के दौरान हंगामा कर दिया।
थाना एमजी रोड टीआई मनोज र|ाकर ने बताया शुक्रवार को सीपी शेखर नगर निवासी इंदु पति अशोक सोनोने फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया में ऑपरेशन कराने गई थीं। ऑपरेशन के दौरान चीरा लगाते ही तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसे लेकर शनिवार को चार डॉक्टरों की टीम ने एमवायएच में शव का पोस्टमॉर्टम किया। इस दौरान परिजन बस्ती के लोगों ने हंगामा कर दिया। टीआई ने समझाया पीएम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होेगी।