पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुंदेला मोहनीश के अर्धशतक

बुंदेला-मोहनीश के अर्धशतक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्य श्रीवास्तव (151) की शानदार पारी के बाद कप्तान देवेंद्र बुंदेला (81) और मोहनीश मिश्रा (56) के अर्धशतकों की मदद से मेजबान मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के मैच में बंगाल के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा किया। होलकर स्टेडियम में चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन चायकाल से पहले म.प्र. ने 6 विकेट पर 514 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। फिर आवेश खान (2 विकेट) के उम्दा आक्रमण से बंगाल के 108 रन पर 3 विकेट निकालकर दबाव बना लिया है। स्टंप्स के समय सुदीप चटर्जी (58*) के साथ रिद्धिमान साहा (11*) क्रीज पर मौजूद थे। बंगाल अभी भी 406 रन पीछे है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

मोहनीशका 13वां, बुंदेला का 43वां अर्धशतक : ग्रुप-एमें शीर्ष 3 में पहुंचकर क्वार्टर फाइनल की दौड़ में रहने के लिए मध्यप्रदेश को आउटराइट जीत की दरकार है। इसे ध्यान में रखते हुए मप्र ने तेजी से रन जोड़े। कल के नाबाद बल्लेबाज आदित्य श्रीवास्तव ने 151 रनों की शानदार पारी खेली। फिर देवेंद्र बुंदेला ने मोहनीश मिश्रा के साथ पांचवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को 465 पर पहुंचा दिया। मोहनीश 56 रन बनाकर आउट हुए। यह उनका 13वां अर्धशतक है। दूसरी तरफ बुंदेला ने 81 रन बनाए और मप्र को 500 के पार पहुंचा दिया। बुंदेला का यह 139वें मैच में 43वां अर्धशतक है।

मनोजतिवारी फ्लॉप : जवाबमें बंगाल की शुरुआत ठीक नहीं रही। पहली ही गेंद पर उनके ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन योगेश रावत के शिकार बने। अभिषेक दास (24) ने सुदीप चटर्जी के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। आवेश खान ने अभिषेक का विकेट झटका। स्टार बल्लेबाज मनोज तिवारी भी महज 8 रन बनाकर आवेश के शिकार बने।

मध्यप्रदेश की पारी घोषित होने के बाद हरप्रीत सिंह के साथ पैवेलियन लौटते कप्तान बुंदेला।