क्रिकेट स्पर्धा आज से
इंदौर | रणजीतक्रिकेट क्लब की मेजबानी में मन्नालाल शुक्ला स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 8 फरवरी से आरंभ होगी। मैच सुबह 7 से 12 और दोपहर 2 से 6 बजे तक खेले जाएंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार की इनामी राशि दी जाएगी। प्रत्येक मैच 8-8 ओवर के होंगे। सेमीफाइनल तथा फाइनल 10-10 ओवर के होंगे।
इच्छुक टीमें शुभम शुक्ला और विनोद शर्मा से संपर्क कर सकती हैं।