दीप और अमिषि को खिताब
इंदौर | दीपमुनीम और अमिषि शुक्ला फ्यूचर टेनिस एकेडमी द्वारा इंदौर रेसीडेंसी क्लब में आयोजित इंदौर ओपन जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में 12 वर्ष आयु वर्ग में क्रमश: बालक और बालिका एकल में चैंपियन रहे। 14 वर्ष बालक में डेनिम यादव और बालिका में पान्या भल्ला विजेता रहीं। पुरस्कार वितरण इंदौर के कमिश्नर संजय दुबे के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
फाइनलपरिणाम : 12 वर्ष बालक : दीपमुनीम विवि प्रथमेश सिलावट 7-2, अमिषि शुक्ला विवि वैशाली आन्या 7-5, 14वर्ष बालक : डेनिमयादव विवि चैतन्य देव चौहान 7-4, बालिका: पान्याभल्ला विवि वैशाली आन्या 7-0.