पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया ट्रैक बनाने से पहले नई जगह ट्रेवल करता हूं

नया ट्रैक बनाने से पहले नई जगह ट्रेवल करता हूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनिस्ट्रीऑफ साउंड, बर्नआउट फेस्टिवल और शंघाई के एम 1एनटी क्लब के साथ काइली मिनॉग जैसी सेलिब्रिटीज़ के लिए म्यूज़िक ट्रैक्स रेडी कर चुके यूके बेस्ड डीजे एडी ब्राउन ने शनिवार को शहर में शो किया। होटल सयाजी के कोरम लाउंज में एडी ने प्रोग्रेसिव ट्रांस और ईडीएम प्ले किया। शो से पहले सिटी भास्कर ने उनसे बातचीत की। पढ़िए उन्हीं के शब्दों में -

ट्रांसम्यूज़िक में वॉटरफॉल और बर्ड्स की आवाज़

वॉटरफॉलसिर्फ देखिए मत, सुनिए भी। नेचर हर तरह के आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ी इंस्पिरेशन है। मैं कोई भी नया ट्रैक या सॉन्ग बनाने से पहले नई जगह ट्रेवल करता हूं। रिकॉर्डर साथ रखता हूं और सड़कों पर निकल पड़ता हूं। झरनों की आवाज़, पक्षियों का चहकना, इन अनयूज़अल साउंड्स को अपने ट्रैक्स में शामिल करता हूं।

डीजे एडी ब्राउन ने कोरम में प्रोग्रसिव ट्रांस और ईडीएम प्ले किया।

ONE-TO-ONE

आखिर क्या है हर डीजे के स्टाइलिश होने की फिलॉसफी?

यहसवाल मुझसे पहली बार पूछा गया है। हालांकि यह बिलकुल सही है। मैंने कभी नोटिस नहीं किया। मुझे लगता है कि म्यूज़िक सेंस ही डीजे को स्टाइलिश बनाता है। म्यूज़िक के साथ क्रिएटिव और एस्थेटिक्स दोनों जुड़े हैं। एस्थेटिक कॉशंट स्टाइल के साथ भी जुड़ा है। दूसरा हम लाइव परफॉर्मर्स हैं और ज्यादातर यंग क्राउड के बीच रहते हैं, इसलिए कन्सोल पर बन-ठन कर आते हैं। मुझे लगता है ऑफ कन्सोल डीजे सबसे ज्यादा डीग्लैम लोग होते हैं।

तंदूरीटिक्के और बिरियानी से बेहतर कुछ नहीं

इंडियामें यह मेरा छठा टूर है। इससे पहले मैं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में शो कर चुका हूं। मैंने फर्स्ट ट्रिप पर तंदूरी टिक्के और बिरियानी खाई थी। जब भी इंडिया टूर हेाता है, ये दो डिशेस तो पक्की हैं।