पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैदराबाद जाएंगे हार्ले राइडर्स

हैदराबाद जाएंगे हार्ले राइडर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके हार्ले राइडर्स 26 से 28 सितम्बर तक हैदराबाद सदर्न राइड पर जाने वाले हैं। 25 सितंबर की सुबह शहर के 13 हॉग राइडर्स इंदौर से रवाना होंगे और नागपुर में हॉल्ट करेंगे। अगली सुबह हैदराबाद के लिए निकलेंगे। देशभर में हॉग यानी हार्ले ओनर्स ग्रुप के 13 चैप्टर्स हैं और हैदराबाद राइड में टाइगर इंदौर के साथ इन सभी चैप्टर्स के राइडर्स भी जाएंगे। इंदौर की राइडर्स की यह तीसरी सदर्न राइड है।

इस राइड पर जाने वाले हॉग राइडर्स में शामिल आशीष नीमा बताते हैं कि ट्रैवलिंग सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं हैं। यह आपको बेहतर इंसान बनाती है। हम ग्रुप में राइ्स करते हैं। ग्रुप में कोई चोटिल हो जाए तो उसकी ज़िम्मेदारी दूसरे ग्रुप मेम्बर्स पर होती है। ट्रेवलिंग टीम स्पिरिट बढ़ाती है। इस राइड पर धर्मेंद्र जैन, डीके शर्मा और निशिथ जैन भी जाएंगे।

HOG RIDE