टेक्नीकल फेस्ट आज से
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की ओर से टेक्नीकल फेस्ट 21 और 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसे कॉलेज के एमटेक के थर्ड और फोर्थ ईयर स्टूडेंट्स कंडक्ट करवा रहे हैं। को-ऑ़़र्डिनेटर करनदीप सिंह जौहर ने बताया कि पहले दिन 21 सितंबर को कोडिंग और वेब डिजाइनिंग कॉम्पीटिशन होंगी। इसके साथ जीडी पीआई भी होगा जिससे स्टूडेंट्स इसके लिए पहले से तैयार हो सकें। प्रोजेक्ट मेनिया में स्टूडेंट्स अपना इनोवेटिव कंसेप्ट और आईडिया शेयर करेंगे। साथ ही वेब पोर्टल से जुड़ी जानकारी देने के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही है। फेस्ट में शहर के टेक्नीकल कॉलेज के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकेंगे। कॉलेज कैंपस में होने वाले फेस्ट में समय सुबह 9 से 6 बजे तक रहेगा। 22 सितंबर को हैबिट्स ऑफ चैंपियन और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट पर सेमिनार रहेगा।