- Hindi News
- अक्टूबर में नहीं चलाई वॉल्वो बस तो कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर देंगे
अक्टूबर में नहीं चलाई वॉल्वो बस तो कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर देंगे
इंदौर-अहमदाबादऔर इंदौर-शिर्डी-पुणे तक वॉल्वो बसें चलाने का टेंडर हुए एक साल होने को हैै, लेकिन दोनों रूट पर बसें अब तक नहींं चलीं। इससे नाराज एआईसीटीएसएल प्रबंधन ने चार्टर्ड स्पीड प्रा.लि. को चेतावनी दी कि अगर अक्टूबर पहले सप्ताह तक बसें शुरू नहीं की तो कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर दिया जाएगा।
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड ने नवंबर 2013 में इंदौर-अहमदाबाद और इंदौर-शिर्डी-पुणे रूट पर दो-दो वॉल्वो बसें चलाने का टेंडर जारी किया था। यह कॉन्ट्रैक्ट इंदौर-भोपाल के बीच वॉल्वो बस चला रही चार्टर्ड स्पीड प्रा.लि. को दिया था। इस पर कंपनी ने आश्वासन दिया था कि वह दोनों मार्गों पर दो-दो बसें जनवरी 2014 में शुरू कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जबकि कॉन्ट्रैक्ट मिलने के तीन-चार माह में बसें शुरू कर देना थीं।
...तो दोबारा बुलवाएंगे टेंडर
^इंदौर-शिर्डीहोते हुए पुणे और इंदौर-अहमदाबाद के लिए वॉल्वो बसें चलाने का कॉन्ट्रैक्ट चार्टर्ड कंपनी को 2013 में दिया था लेकिन दोनों मार्ग पर नहीं चली। कंपनी अधिकारियों ने अक्टूबर पहले सप्ताह में बसें शुरू करने का कहा था, इसलिए तब तक का समय दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अक्टूबर पहले सप्ताह में बसें शुरू नहीं की तो कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर दोबारा टेंडर निकालेंगे।\\\'\\\' -संदीपसोनी, सीईओ,एआईसीटीएसएल
कंपनी इन दोनों मार्गों पर बस चलाने को लेकर कई बार बहाने बनाकर समय बढ़वा चुकी है। जनवरी में कहा था कि नई बसें आने में समय लग रहा। बाद में कहा बसों की डिजाइन में परिवर्तन हो रहा है। फिर कहा अहमदाबाद का मार्ग खराब है, इसलिए पहले शिर्डी-पुणे मार्ग पर बसें शुरू करेंगे और बारिश बाद अहमदाबाद के लिए। अब बारिश भी गई लेकिन दोनों रूट पर बसें शुरू नहीं हो पाईं।
कई बार बहाने बना चुकी कंपनी